टक्कर होते ही ट्रक-कार में लगी आग-2 लोग घायल…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लमना में ट्रक और कार की आपस में हुई भिड़ंत में दोनो वाहनों में आग लग गई। बताया जा रहा हैं की ट्रक कार के ऊपर पलट गई। वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस हादसे की चपेट में कौन आए, इसका भी पता भी पता लगाया जा रहा है। अपुस्ट जानकारी के अनुसार पूरी घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -

Share this Article