हत्या के मुख्य कथित आरोपी को किया गया गिरफ्तार…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा थाना/चौकी के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक, दर्री, रूपक शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुंडा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार कथित आरोपी को गिरफ्तार करने के दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर 27 दिसंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर फरार कथित आरोपी को सर्वमंगला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया।

- Advertisement -

कथित आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को मृतक वासुदेव यादव एवं शांता यादव की हत्या करना स्वीकार करने पर विधिक रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

Share this Article