अपना घर सेवाआश्रम में मानसिक रोगी ने की मारपीट, घायल की हुई मौत……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में घंटा घर  के पास अपना घर सेवाआश्रम में हत्या के मामले में मानिकपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। वह पहले भी दुर्ग में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक अपना घर सेवा आश्रम में सप्ताह भर पहले आरोपी सोमेश्वर ने विद्यासागर नाम के व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की थी। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया था जिस पर पीड़ित विद्यासागर को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस बीच बीती रात विद्यासागर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिले प्रतिवेदन के आधार पर मानिकपुर पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम किया है।

मृतक भी मानसिक तौर पर कमजोर था। मार्च 2024 से दोनों आश्रम में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी दुर्ग जिले में 302 की घटना को अंजाम दिया था जिसका जिसका मानसिक इलाज दुर्ग में चला रहा था ठीक होने के बाद कोरबा पहुंचा और इधर-उधर घूम रहा था जिसेसे उसकी हालत को फिर से देखते हुए आश्रम में रखा गया था। वह दुर्ग संभाग में भी ऐसी एक घटना को अंजाम दे चुका है ।इस बारे में दुर्ग जेल से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी सोमेश्वर के विरुद्ध पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

Share this Article