ओबीसी को संख्या के बराबर आरक्षण प्रदान करने कलेक्टर कोरबा को. मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. ओबीसी महासभा जिला कोरबा द्वारा प्रदेश छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 12.2024 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ पंचायत राज एवं नगर पालिका निगम संशोधन अध्यादेश 2024 में संशोधन कर ओबीसी को संख्या के बराबर आरक्षण प्रदान करने बाबत कलेक्टर महोदय को. मुख्यमंत्री के नाम उनके प्रतिनिधि के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।  जिसमें ओबीसी महासभा जिला कोरबा के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में तानसेन आईटीआई चौक में 12:00 बजे से धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल ओबीसी का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर सदस्य गण जिला कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार कोरबा को ज्ञापन सौपा गया ।

- Advertisement -

उक्त विषय के संबंध में दिनांक 13. 12.2024 को भी ओबीसी महासभा द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया था।  किंतु शासन द्वारा उस पर ध्यान नहीं देने के कारण विरोध स्वरूप आज ज्ञापन सौपा गया । अगर शासन प्रशासन ओबीसी के मांग पर ध्यान नहीं देती है निवेदन पर उचित कार्यवाही संख्या के आधार पर आरक्षण नहीं देती है तो क्रमवार उग्र आंदोलन करते हुए शासन प्रशासन के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन कर सड़क की लड़ाई लड़ा जाएगा।  जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।

ज्ञापन में ओबीसी महासभा जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष ओबीसी नकुल कुमार राजवाडे ,उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ,महासचिव द्वय एमएल यादव, तरुण सिंह राठौर,.राजा यादव, मनहरण यादव ,देवेंद्र श्रीवास ,जितेंद्र साहू, पंकज दीवान ,भागवत दीवान, परसु दास महंत सहित भारी संख्या में विभिन्न फिर को के समाज प्रमुख व सदस्य गण उपस्थित हुए ।

Share this Article