विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष-2025 की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनायें……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नूतन वर्ष-2025 में प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, “नए साल को लेकर लोगों में काफी सकारात्मक आशाएं हैं। नई उम्मीदें व अरमानों के साथ जो कार्य इस साल नहीं हो पाए उन्हें पूरा करने को लेकर लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है। जैसे ही नए साल की शुरुआत के दिन नजदीक आ गये हैं, लोगों का उत्साह और भी बढ़ रहा है।”

Share This Article