NOW HINDUSTAN. सारंगढ़//कोरबा:- जिले के ज्ञान स्थलीय बाबा गुरु घांसीदास पुष्पवाटिका सारंगढ़ में गुरु घांसीदास मिनीमाता सतनामी समाज समिति के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार 5 जनवरी सुबह 10 जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि की उपस्थिति में यह कार्यक्रम शुभारंभ होगा ।
- Advertisement -
समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय कोसले प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज समिति के बैनर तले सारंगढ़ जिला में प्रतिवर्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास ज्ञान स्थलीय बाबा गुरु घासीदास पुष्पवाटिका रविवार 5 जनवरी सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय भव्य सतनामी समाज का विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन रखा गया है अजय कोसले ने बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों अपने परिजन के साथ सम्मेलन स्थल में पहुंचकर पंजीयन के पश्चात अपना परिचय देंगे अग्रिम पंजीयन सभी विकासखंड एवं जिला में पंजीयन कार्यक्रम स्थल में किया जाएगा सम्मेलन में विधवा विदुर परित्यकता व तलाकशुदा प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं परिचय सम्मेलन से विवाह योग्य युवक युवतियों को एक मंच पर लाकर समय व खर्च की बचत करते हुए योग्य मनचाहा भावी जीवनसाथी चुनने तथा ताम-झाम व फिजूल खर्चों से परे हटकर आदर्श विवाह को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों और समाज के लोग जुटे हुए हैं ।

जिसमें समिति के मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय कोसले, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल बंजारे, प्रदेश सचिव प्रिया भारद्वाज, प्रदेश महासचिव जितेंद्र भास्कर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुस्तिका निराला, प्रदेश मुख्य संरक्षक तेजराम जांगड़े, सुरक्षा रमेश घृतलहरे, (जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार, प्रदेश संरक्षक मीरा धरम जोल्हे, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेंद्र लहरे, पिंगल बघेल, उज्जैन जाटवर, ललित महिलांगे, दुर्गा जोल्हे, जिला अध्यक्ष छोटेलाल जोल्हे, रामभरोस जांगड़े युवा प्रदेश अध्यक्ष, गंगा जोल्हे जिला उपाध्यक्ष, विवाह प्रभारी नंराम सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़ दीपमाला जांगड़े, चांदनी जांगड़े सारंगढ़, सीताराम जोल्हे कार्य, धनराज कोसरे अध्यक्ष राजनंदगांव, घासीराम मनहर कोरबा अध्यक्ष, मनीष बंजारे अध्यक्ष बलौदाबाजार, शंकर लहरे मीडिया प्रभारी महासमुंद, कौशल नौरंग, लक्ष्मी मनहर, मानसी चतुर्वेदी रायपुर अध्यक्ष, राजेंद्र कुर्रे मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष, अहमद चेलक दुर्ग अध्यक्ष सारंगढ़ व सह संजोकर सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ देवनारायण वर्मा अध्यक्ष चांपा, सारस्वत उपाध्यक्ष नंदराम सुमन उपाध्यक्ष, रमेश कोसले कोषाध्यक्ष, खगेश्वर रात्रे सचिव, शैलेश अजगल्ले सहसचिव, रामकुमार कोसले सत्संग समिति अध्यक्ष सहित प्रदेश भर के सतनामी समाज के सामाजिक भाई बहनों को आमंत्रित किया गया है ।

