मंगलसूत्र चोरी करते महिला पकड़ाई., कहाँ का है मामला पढ़िये….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. एसईसीएल कुसमुंडा की गायत्री मंदिर में 108 कुंडली महायज्ञ के दौरान मंगलसूत्र चोरी करते एक महिला पकड़ाई।  कुसमुंडा के नेहरू नगर में इन दिनों गायत्री मंदिर में 108 कुंडली महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था । जिसमें शोभा यात्रा दौरान महिलाएं सर पर कलश रखकर कॉलोनी क्षेत्र में निकली थी। भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह की कुछ महिलाएं शामिल हो गई और शोभायात्रा के समापन तक कई महिलाएं के गले से सोने के आभूषण व मंगलसूत्र चोरी हो गए थे।

- Advertisement -

शनिवार को यज्ञ के समापन अवसर पर खाना खाते समय एक महिला दूसरी महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करती रंगे हाथ पकड़ी गई। महिलाओं ने उसकी जमकर खातेदारी की वही आरोपी महिलाओं को चोरी के मंगलसूत्र के साथ थाना लाया गया । पूछताछ में पता चला कि महिला दादर की रहने वाली है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Share this Article