24 घंटे के अंदर कत्ल का कथित आरोपी गिरफ्तार,पुलिस को मिली सफलता….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत 03 जनवरी को प्रार्थी ढेंगुरडीह चौकी रजगामार आकर मर्ग तथा अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया कि 03 जनवरी के शाम को मुढूनारा निवासी हमारे घर आया था जो अपने हाथ में टंगिया रखा हुआ था। वह बेटा को घर से बुलाकर ले गया था। जो उसे बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे शराब पीने के लिये से पैसा मांगने की बात पर विवाद हुआ। तब मुढूनारा निवासी के द्वारा टंगिया से उसके गले पर वार करके हत्या कर वहां से भाग गया था। उसका शव लहूलुहान हालत में बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे पड़ा हुआ था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रजगामार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हत्या के संबंध में कथित आरोपी को पकड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामले को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उसके द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.पी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रजगामार के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले की विवेचना में संदेही कथित आरोपी का पता तलाश करने पर वह छुईढोड़ा अस्पताल के आसपास मिला। जिसे हिरासत में लेकर चौकी रजगामार ला घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया जो मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुटे, प्रधान आरक्षक गुरुवार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैरोबिन बड़ा, आरक्षक अजय महिलांगे, आरक्षक राजू लहरे, आरक्षक करण सिंह की मुख्य भूमिका रही।

Share this Article