NOW HINDUSTAN. कोरबा, नगर निगम महापौर के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ गई है । कांग्रेस और भाजपा से दावेदार सामने आ रहे है । ऐसे में कोरबा नगर निगम महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से कांग्रेस से अर्चना उपाध्याय प्रबल दावेदार है।
- Advertisement -
अर्चना उपाध्याय कई महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रही है पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा, पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष महिला, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया है, लोगो के बीच वकील दीदी के नाम से है मशहूर,

