नाबालिक छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में ही एक बच्ची को जन्म दिया ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के वनांचल से एक सनसनीखेज सूचना आ रही है। पता चला है की पोड़ी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा बालिका हॉस्टल में रहकर 11वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिक छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में ही एक बच्ची को जन्म दिया ।

- Advertisement -

यह जानकारी जब हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती रात्रे को मिली तो उन्होंने छात्रा के कमरे में जाकर जब उससे बच्चे के बाबत पूछा तो बताया जाता है की छात्रा ने अपनी संतान होने से इनकार कर दिया।
हॉस्टल की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया तो छात्रा की मां ने बताया कि उसे भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी।

हॉस्टल में रह रही नाबालिक छात्रा के मां बन जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल कर रहे हैं ।इन पंक्तियों के लिखे जाने तक नाबालिग छात्रा ने अपना शिशु होना स्वीकार नहीं किया है

Share this Article