NOW HINDUSTAN. कोरबा – जिले के ग्राम पंचायत चाकामार के आदिवासी ग्रामीणों ने दबंगों से परेशान कई महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे। वही शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत चाकामार, तहसील भैंसमा के आदिवासी समुदाय ने जमीन से बेदखल करने और धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर निवास कर रहे हैं। लेकिन गांव के ही दो भाई, खिलेन्द्र लहरे और गोविंद लहरे, उन्हें जबरन जमीन खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
- Advertisement -
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने जमीन खरीदने का दावा करते हुए धमकियां दी हैं। जब ग्रामीण अपने काम पर होते हैं, तब उनके घरों में जाकर उनके परिजनों को भी डराया जाता है। यह जमीन उनके पूर्वजों की विरासत है, जहां वे वर्षों से रहते आ रहे हैं। पूरा मामला लेकर दर्जनों ग्रामीण कोरबा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने इस अन्याय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

