नहर में तैरती मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश-क्षेत्र में फैली सनसनी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर चौक के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाल आगे की कार्यवाही कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत पानी मे डूबने से हो सकती । वो पानी मे कैसे पहुंचा है जांच के बाद ही पता चलेगा या फिर उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share this Article