NOW HINDUSTAN. दीपका नगर पालिका परिषद में इस बार पुनः सामान्य सीट घोषित होने के बाद, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टी के लोग अपने अपने प्रत्याशियों को लेकर चर्चा परिचर्चा कर क्षेत्र में काफी सक्रिय हो गये है। वहीं लगातार पिछले 30 सालों कांग्रेम पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए क्षेत्र में के साथ जिले और प्रदेश में अपनी उपस्थिती बनाये हुए है। वर्तमान समय में रजनीश तिवारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेम में संयुक्त महामंत्री एवं प्रभारी रायगढ़ जिला के महत्वपूर्ण पद पर आसीन है।
- Advertisement -
ज्ञात हो कि रजनीय तिवारी पूर्व में कोरबा जिला कांग्रेस ग्रामीण में महामंत्री, पूर्व में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ग्रामीण एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में सदैव कांग्रेस का झण्डा को ऊंचा रखते हुए पार्टी के प्रति रीति नीति में काम किया है । रजनीश तिवारी की दीपका नगर पालिका के सामान्य सीट होने के चलते अध्यक्ष पद हेतु सबसे मजबूत और उपयुक्त दावेदारी मानी जा रही हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यदि रजनीश तिवारी को कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्यासी बनाती हैं तो यह पार्टी के लिए अच्छा माना जावेगा।

