आदर्श ग्राम तिलकेजा में अवैध शराब बिकने का आरोप लगा विधायक से की शिकायत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. स्व. बंशीलाल महतो के द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम तिलकेजा के कलमीभाटा मोहल्ला में अवैध शराब बिकने का आरोप लगया गया हैं। कहा गया हैं की अवैध शराब की बिक्री होने से युवा और बच्चे नशे की लत के आदी हो रहे हैं व आए दिन यहां नशा के कारण विवाद की स्थिति निर्मित होती है। आरोप लगाते हुए आगे कहा गया हैं की अवैध शराब की बिक्री के संबंध में आबकारी विभाग किसी भी तरह की कार्यवाही करता नजर नहीं आ रहा है। परेशान मोहल्ले की महिलाओं ने रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया से मुलाकात कर उन्हें विधि-सम्मत कार्यवाही करने हेतु आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा है। जिसपर उन्हीने कार्यवाही को लेकर अस्वासन दिया है।

- Advertisement -

Share this Article