सराफा व्यवसायी की हत्या अभी भी अबूझ पहेली- पुलिस छोटी-छोटी कड़ियों को पिरोते बढ़ रही आगे…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जिले में घटित एक सनसनीखेज वारदात ने शहर सहित पुरे अंचल को झंझोर कर रख दिया हैं। इस वारदात में नगर के ख्यातिलब्ध आभूषण विक्रेता के आवास पर कथित लूटपाट की गयी हैं तथा इस दौरान सराफा व्यवसायी पर जानलेवा सांघातिक वार किया गया। नगर के मध्य अत्यंत ही भीड़भाड़ वाले नए बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित होटल ब्लू डायमंड के सामने सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की हत्या के मामले में संदेह की सुई कई दिशाओं में घूम रही है। चुंकी सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी को इस अंचल में सदैव अत्यंत ही सौम्य, सभ्य, शांत, सुशिक्षित व्यवहार कुशल व्यवसायी के रूप में देखा जाता रहा हैं। उनकी संतुलित दिनचर्या में कही भी ऐसा कुछ परीलक्षित नहीं हुआ, जो असामान्य सा लगे। उनके समस्त जीवनकाल में उनके संबंध में कही भी कोई सामाजिक, व्यावसायिक और पारिवारिक प्रसंग देखा, सुना अथवा उभरा हुआ कोई प्रसंग नहीं आया है।

- Advertisement -

संभवतः इसीलिए पुलिस भी फूंक-फूंक कर पाँव रख रही हैं। इन्ही सब परिस्थितियो का आंकलन कर पुलिस के उच्च अधिकारी बहुत ही सचेतता के साथ इस मामले की सघन विवेचना में जुटे हुए हैं। साथ ही पुलिस आशांवित हैं, की मामले के संदिग्ध फरार आरोपी हत्यारे के पकड़ में आते ही इस रहस्यात्मक अपराधी घटना की पटकथा खुलेगी। पीड़ित जनों की और से अभी तक ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं रखा गया हैं। जो इस अपराध को डकैती अथवा लूटपाट के इरादे की घटना से जोड़ सके। साथ ही अपराधियो की संख्या भी इतनी नहीं उभरी हैं की इसे डकैती की घटना निरूपित किया जाय।

छोटी-छोटी कड़ियों को पिरोते हुए पुलिस इस चुनौतीपूर्ण गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीम अलग-अलग विषयों पर काम कर रही है। टीम ने दिन-रात एक कर दिया है, ताकि इस गुत्थी को सुलझाया जा सके और उम्मीद जताई जा रही हैं कि जल्द ही बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगेगी।

सुराग तलाशने की कड़ी में वारदात के तीसरे दिन मंगलवार की सुबह पुलिस को बालको थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट से लगे रिसदा मोहल्ले में घटना के बाद गृह स्वामी के घर के सामने खड़ी उनकी सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक JH 01 CC 4455 को देखे जाने की सूचना मिली जिसका इस्तेमाल वारदात के बाद भागने में किये जाने की आशंका जताई जा रही हैं जिसे बाद में यहां छोड़कर अपराधी किसी अन्य वाहन की सहायता से फरार हुए हैं। स्थानीय रिसदा बस्ती निवासी ने घर के बगल सोमवार सुबह से यह कार लावारिस हालत में खड़ी होना बताया। उसने कार के बारे में वार्ड के पार्षद को जानकारी दी। तब वार्ड पार्षद देवीदयाल सोनी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कार मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। थोड़ी देर में विधि विज्ञान विशेषज्ञ (फोरेंसिक एक्सपर्ट) श्रीमती विद्या जौहर, सीन ऑफ क्राइम डॉ. सत्यजीत कोसरिया, डॉग स्क्वाड बाघा के साथ ट्रेनर सुनील कुमार गुप्ता तलब किए गए। बताया जा रहा हैं की इन तीनों के सहयोग से कार से कुछ अहम सुराग हासिल किए गए हैं जिनके सहारे पुलिस आगे बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार हत्या के बाद मौके से ले जाया गया सूटकेस, मोबाइल और डीवीआर कार से बरामद नहीं हुआ है, जिसे अपराधी द्वारा अपने साथ ले जाना माना जा रहा हैं, लेकिन कार की चाबी कार में ही मिली। आशंका जताई जा रही हैं की यहां कार छोड़कर अपराधियों ने आगे भागने के लिए संभवत: किसी दूसरे वाहन का इस्तेमाल किया होगा।

वैसे, अब तक की जांच-पड़ताल में जो कुछ तथ्य सामने आए हैं, उससे इतना तो साफ है कि वारदात को अंजाम देने वाले स्थानीय स्तर पर आने-जाने के रास्तों के जानकार हैं। साथ ही हमलावरों को घर में गोपाल राय की मौजूदगी और परिवार के सदस्यों की गतिविधियों, बीमार पत्नी, उनकी सेवा में लगी नर्स के आने-जाने का समय के बारे में अच्छी तरह से जानकारी थी, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की हत्या किस उद्देश्य से की गई यह अपने आप में अबतक एक अबूझ पहेली बनी हुई हैं। माना जा रहा हैं हत्या की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस के पास तमाम जानकारी एकत्रित हो गई हैं।
* मंगलवार को हुआ स्व. गोपाल राय सोनी का अंतिम संस्कार
अज्ञात हमलावरों का शिकार हुए सराफा व्यवसायी स्व. गोपाल राय सोनी का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। लालूराम कॉलोनी स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई और मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सरल, सहज, शांत प्रवित्ति, हंसमुख स्वभाव, मृदभासी स्व. गोपाल राय सोनी के अंतिम यात्रा में जैसे पूरा नगर ही उमड़ पड़ा। सभी राजनैतिक दलों के नेता पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी सहित वरिष्ठ पत्रकारजन, सराफा व्यवसायी, सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, व्यवसायी, परिजन, मित्रगण एवं शुभचिंतक सहित सबने नम आंखों से स्व. श्री गोपाल राय सोनी को अंतिम विदाई दी।

Share this Article