मुंगेली में स्टील प्लांट की चिमनी ढही,कई मजदूर हताहत,राहत कार्य जारी …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा/मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़े में स्टील प्लांट की चिमनी ढहने से 7-8 लोग दब गये हैं। इनमें से 4 लोगों की मौत की अपुष्ट खबर है। इधर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले में कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में स्थित चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों की जान जाने की खबर है। इधर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराम पटेल पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। लगातार रेस्क्यू का काम चल रहा है। कंटेनर फटने से हादसा होना बताया जा रहा है। अधिकतर लोग भोजन अवकाश के चलते फैक्ट्री में नहीं थे जिससे बाल-बाल बच गए। दो मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि हादसा कैसे हुआ है ।

Share this Article