कोरबा की शोभा केडिया को अग्र गौरव पुरस्कार से किया गया सम्मानित…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से 5 जनवरी को दिल्ली में अग्र अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा में समाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली श्रीमती शोभा केडिया को अग्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  यह कार्यक्रम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल ऑडिटोरियम जनपद नई दिल्ली में आयोजित किया गया । इसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहे । शोभा केडिया द्वारा अग्रवाल समाज में विवाह के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। समाज सेवा के अभूतपूर्व कार्य के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

- Advertisement -

इस सम्मान समारोह में 50 से अधिक प्रतिभा शाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जो समाज के अंदर अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।  इनके द्वारा डाइवोर्स और विधवा विधुर लोगों का विवाह करवाया जाता है अभी तक इनके द्वारा 140 रिश्ते तय हो चुके हैं 500 बच्चों को मां और पिता दोनों का सानिध्य प्राप्त हो चुका है। उनके इस कार्य और मिले सम्मान से पूरा अग्रवाल समाज गौरांवित महसूस कर रहा है। इन्हें और आगे बढ़ाने के लिए अग्रवाल समाज की तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। पूर्व में भी इन्हें अग्र अभ्युदय पुरस्कार , अग्र अलंकरण पुरस्कार , बिजनेस वूमेन अवार्ड , जागरूक महिला पुरस्कार , समाज रत्न पुरस्कार आदि प्राप्त हो चुके हैं ।

आपको उच्च शिक्षा के समय रवि शंकर यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है 12th की शिक्षा में इन्हें शिक्षा मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया है । मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा 26 जनवरी को इन्हें सम्मानित किया जा चुका है । अग्रवाल समाज के लिए उनके द्वारा बहुत सारे ग्रुप हैं जिनमें सामान्य लड़का लड़की, डॉक्टर लड़का लड़की का सी ए लड़का लड़की, विकलांग लड़का लड़की, जॉब वाले लड़का एवं लड़कियों के रिश्ते तय कराए जाते हैं
शोभा केडिया ने अपने साथ काम करने वाले सहयोगियों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। उनका मानना है कि समाज मे व्याप्त कुरूतियों को दूर करने की जरूरत है ।।

Share this Article