पुराने कोरबा के लिए खेल मैदान, स्विमिंग पूल एवं स्पोर्ट्स एरिना और हाईटेक बस स्टैंड की अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने की मांग…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने पुराना कोरबा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में खेल मैदान, स्विमिंग पूल एवं स्पोर्ट्स एरिना बनाने की मांग कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय से की है। उन्होंने कहा हैं की पुराना कोरबा क्षेत्र में स्थित पुराने बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है, जबकि पुराना कोरबा क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासी आवागमन के लिए पुराना बस स्टैंड कोरबा पर निर्भर है। वर्तमान जरूरत के हिसाब से पुराना बस स्टैंड को दुमंजिला हाईटेक बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जा सकता है।

- Advertisement -

पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में युवाओं के खेलने व मनोरंजन के लिए कोई साधन नहीं है जिसके कारण वे नशा खोरी की गिरफ्त में जा रहे हैं। नये कालोनियों और उपनगरीय इलाके में इंडोर और आउटडोर खेल मैदान उपलब्ध है, लेकिन रेलवे लाइन के उस पार कोई खेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्टेडियम परिसर में बनाया गया स्वीमिंग पूल का खर्च गरीब युवाओ के बस की बात नही हैं। हसदेव नदी के प्रदूषण के कारण आज के युवा तैराकी की कला भूल चुके हैं, जिससे डुबकर मरने की घटनाएं बढ़ रही है। पुराने कोरबा क्षेत्र में स्वीमिंग पूल बनाकर युवा समिति को संचालन का जिम्मा दिया जाए। हसदेव नदी घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित कर संपूर्ण कोरबा के नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन, पर्यटन का साधन बना सकते हैं।

नूतनसिंह ठाकुर ने कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय को ज्ञापन देकर उक्त मांगो पर योजना बना उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

Share this Article