तालाब में तैरते मिली युवक की लाश-जांच जारी….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा के तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को बाहर निकाल कर जांच कार्यवाही करी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोरबा-चांपा मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा का है। जहां नवा तालाब में एक युवक की लाश तैरते हुए मिली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान नारायण कंवर के रूप में की गयी हुई जो कि ग्राम का ही निवासी था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share this Article