उद्योगपति गौतम अडानी के 12 जनवरी को कोरबा पहुंचने की संभावना, लैंको पॉवर प्लांट का करेंगे निरीक्षण……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. देश के लब्धख्याति उद्योगपति गौतम अडानी के 12 जनवरी को कोरबा आने की संभावना जताई जा रही हैं। अपुस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह लैंको अडानी पॉवर प्लांट का निरीक्षण करेंगे, जहां उनका उड़नखटोला दोपहर 12 बजे लैंड करेगा।

उल्लेखनीय हैं की वे पहली बार कोरबा नगर का दौरा करेंगे। लैंको पॉवर प्लांट को खरीदने के बाद गौतम अडानी का प्रथम बार कोरबा दौरा होंगा। गौतम अडानी प्लांट के विस्तार पर रणनीति तैयार करने के लिए पताड़ी में संचालित अडानी पॉवर का निरीक्षण कर सकते हैं। अपुस्ट जानकारी के अनुसार गौतम अडानी अपने दौरे के दौरान प्लांट के विकास और भविष्य की योजनाओं पर वे एक महत्वपूर्ण बैठक ले चर्चा करेंगे।

Share this Article