फ्लोरा मैक्स ठगी मामले में अनशन पर बैठी महिला की बिगड़ी तबियत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी की शिकार महिलाएं तानसेन चौक पर आमरण अनशन पर बैठी हुई है। उनका आंदोलन लगातार चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठी एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार महिला धरना स्थल पर अचेत हो गई। जिसकी सूचना पर तत्काल चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा महिला की जांच की गई।

- Advertisement -

आरोप हैं की फ्लोरा-मैक्स कंपनी ने महिलाओं को अच्छी कमाई का झांसा देकर कर्जदार बना दिया है। उनके नाम पर कई माइक्रो फाइनेंस बैंकों से लोन लिए गए। अब बैंक के कर्मचारी उन पर किश्त जमा करने दबाव बना रहे हैं। जिसे लेकर महिलाएं शासन-प्रशासन से कर्ज माफी और कंपनियों पर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं। मांग पूरी नहीं होने पर महिलाओं को तानसेन चौक पर आमरण अनशन करना पड़ रहा है। आंदोलन के चौथे दिन दिन महिला की तबियत बिगड़ गई।

Share this Article