मालगाड़ी के सामने कूदने से अज्ञात युवक की गयी जान-कई टुकड़ों में बंटा शव , शिनाख्त में जुटी पुलिस……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में एक अज्ञात युवक चलती मालगाड़ी के सामने कूद गया जिससे उसकी जान चली गयी। मालगाड़ी से कटकर युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना बरपाली और मड़वारानी रेलवे स्टेशन के बीच की है।
मालगाड़ी के चालक के अनुसार, रात करीब 12 बजे एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा था। चालक ने हॉर्न बजाकर उसे सावधान करने की कोशिश करी, लेकिन युवक ने अचानक चलती मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। चालक ने तुरंत आरपीएफ पुलिस को इस बाबत सूचना दी। उरगा थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। युवक शर्ट और पैंट पहने हुए था, लेकिन उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। पुलिस ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवा दिया है।

- Advertisement -

पुलिस आसपास के ग्रामो में मुनादी करवा रही है और मृतक की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र मरकाम के नेतृत्व में टीम लगातार जांच में जुटी है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Share this Article