अजय जायसवाल के नेतृत्व में गेट बंद कर बैठे भू-विस्थापित…….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-पश्चिम क्षेत्र एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में विस्थापित ग्राम भिलाई बाजार, उमेंदीभाठा, मुड़ियानार, सलोरा, पंडरिपानी, नावापारा, रलिया, केसला, बरभाटा के बेरोजगार युवकों द्वारा ठेका श्रमिक रोजगार प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। आरोप हैं की प्रबंधन द्वारा किसी को रोजगार प्रदान नहीं किया गया वहीं बाहरी लोगो को रोजगार दिया जा रहा है। प्रबंधन पर इसी वादाखिलाफ़ी का आरोप लगा तालाबंदी की हैं। सैकड़ो ग्रामीण जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

जानकारी के अनुसार धरना पर बैठे सैकड़ो ग्रामीणों में प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है। समझौता हेतु प्रबंधन के अधिकारी द्वारा समझाईश दिया गया, परंतु सक्षम अधिकारी नहीं होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा बात करने से इंकार कर दिया गया। किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने नहीं दिया गया। पहली बार ऐसा हुआ है की एक भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका है।

Share This Article