NOW HINDUSTAN. Kitna. भिलाई बाजार – एसईसीएल गेवरा खदान में हैवी ब्लास्टिंग कम होने का नाम नहीं के रहा प्रतिदिन दोपहर को इतना भारी भरकम ब्लास्टिंग होता है, ऐसा लगता है कही घर ही न गिर जाए खदान के मुहाने में भिलाई बाजार हाई स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है उसके बाद भी एसईसीएल गेवरा प्रबंधन ब्लास्टिंग को कम नहीं कर रहा, अनेकों बार भिलाई बाजार स्कूल के प्राचार्य ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को ब्लास्टिंग कम करने पत्र लिख चुके हैं और गांव वाले भी अनेकों बार एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों को पत्राचार, मौखिक रूप से बोल चुके है उसके बाद भी खदान में ब्लास्टिंग कम नहीं हो रहा।
- Advertisement -
मंगलवार की दोपहर को गेवरा के हैवी ब्लास्टिंग के कारण एक भिलाई बाजार के घर के दीवाल का टाइल्स पूरा भरभरा कर गिर गया जिस कारण मकान मालिक को कभी नुकसान हुआ, जब मकान मालिक ने फोन से हैवी ब्लास्टिंग की जानकारी एसईसीएल के अधिकारी को दिए तो उन्होंने हैवी ब्लास्टिंग की जानकारी नहीं होने की बात कही और बोले कि मैं अपने और अधिकारियों को ब्लास्टिंग बारे पूछने की बात कही, अनेकोबार बोलने के बाद भी एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा, खदान से महज चंद कदम में भिलाई बाजार स्कूल है सैकड़ों बच्चे, और शिक्षक स्टॉप जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई कर रहे हैं, एसईसीएल प्रबंधन को इन बच्चों की जान के कोई परवाह नहीं आज के ब्लास्टिंग से स्कूल और हॉस्पिटल से दूर एक घर का टाइल्स गिर गया तो खदान के मुहाने के स्कूल का क्या हाल हो रहा होगा, क्या एसईसीएल प्रबंधन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है ?

