एक साथ सात दुकानों में चोरी, मचा हाहाकार …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में जिला परिवहन कार्यालय के सामने एक साथ सात दुकानों में चोरी हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार की सुबह-सुबह चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें जिला परिवहन कार्यालय के सामने संचालित सात दुकानों में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने खाने पीने का सामान, लैपटॉप सहित चिल्लर पैसों की चोरी कर ली है।

- Advertisement -

जिला परिवहन कार्यालय के सामने अधिकतर गुमटीनुमा दुकानें है जहां सुविधा केंद्र और डेली निड्स की दुकानें संचालित है। सुबह-सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, उन्हें चोरी की जानकारी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा हैं की चोरों ने रॉड या फिर हाथोड़े से दुकान के दरवाजे को टेढ़ा कर भीतर घुसे फिर वारदात को अंजाम दिया।
कोरबा जिला पुलिस जुर्म दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही कर रही हैं।

Share this Article