NOW HINDUSTAN कोरबा-पश्चिम के दीपका थाना क्षेत्र नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास में शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बाइक से जा रहे एक दंपत्ति की सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दंपत्ति कीमृत्यु हो गई, जबकि तीन विद्यालय के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Advertisement -
मृतक की पहचान पाली विकासखंड के ग्राम सिरली निवासी बीरबल पटेल और उनकी पत्नी गौरी पटेल के रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की दंपत्ति बाइक पर सवार होकर अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने ग्राम बांधा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिस पर तीन नाबालिग विद्यालय के छात्र सवार थे।
गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रहे थे तीनों छात्र
जानकारी के अनुसार विद्यालय के तीनों छात्र 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपत्ति के सिर में गंभीर चोटें आई, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की छात्रों के हाथ और पैरों में भी चोटें आई हैं।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की बाइक में आमने-सामने इतनी जोर से टक्कर हुई कि दोनों बाइक बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

