सिविल लाईन थाना रामपुर की 04 एवं दर्री क्षेत्र की 01 चोरी का हुआ खुलासा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read

* 08 मोटर साईकल 01 स्कूटी, चाॅदी के सामान, घड़ियां एवं अन्य सामान बरामद
* रात मे घूम-घूम कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना
* चोरी की मोटर सायकल ठिकाने लगाने के आरोप में एक गैराज संचालक भी गिरफ्तार

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल रवींद्र कुमार मीना नगर पुलिस अघीक्षक दर्री विमल पाठक एवं नगर पुलिस अघीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व मे थाना सिविल लाईन एवं दर्री को चोरी के प्रकरणों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर सायबर सेल की टीम एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए 21-22 जनवरी की दरम्यानी रात को आर.टी.ओ. आफिस के सामने फोटोकापी दुकान का ताला तोड़कर 01 नग एच.पी. कंपनी का लेपटाॅप, एचटीपीएस कालोनी दर्री क्वा. नंबर डी-129 से एक लेपटाॅप, सोने की अंगुठी चोरी दिनांक 24-25 की रात ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़ी स्थित एमआईजी-42 डाॅ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 उसके घर से दो बड़े चांदी के गिलास, दो चांदी के कटोरी एवं कुछ चांदी के सिक्के तथा चांदी के पायल एवं साथ में एक सेट टाईटन की नई घड़ी (पेयर वाली), ईडब्लूएस 56 एवं 57 एम.पी. नगर कोरबा से हीरो मेस्ट्रो एवं सीएसईबी काॅलोनी एस.एफ-1036 से 4000/- रूपये एवं की पेड मोबाइल चोरी की शिकायत थाना सिविल लाईन रामपुर मे प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 53/25 धारा 331(4)304 बीएनएस, अपराध क्रमांक 55/25 धारा 334(1) बीएनएस, अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 303(2) बीएनएस, अपराध क्र 57/2025 धारा 331(4)304 बीएनएस एवं थाना दर्री के अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

जिस पर सायबर सेल, सिविल लाईन थाना रामपुर एवं थाना दर्री पुलिस के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें उसके द्वारा गोल-मोल जवाब दिया जा रहा था, पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसनें अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किये गये लैपटाॅप को बरामद कराया। पुलिस के द्वारा उसको गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

इसी क्रम में पुलिस के द्वारा थाना दर्री एवं सिविल लाईन रामपुर में हुये चोरी की पतासाजी कर रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर संदेही को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसने बताया की दर्री क्षेत्र सहित निहारिका कोरबा के आस-पास हम लोग चोरी किये हैं, जिसमे अन्य लोगो के साथ मिलकर इन सभी जगहो पर चोरी की घटना को अंजाम दीये है। सायबर सेल एवं सिविल लाईन रामपुर पुलिस के टीम द्वारा सभी आरोपियों को तलब कर हिरासत मे लिया गया, कड़ाई से पूछताछ के दौरान सभी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। उनके द्वारा बताया गया की एचटीपीएस कालोनी दर्री क्वा. नंबर डी-129 के साथ-साथ कोरबा मे ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़़ी स्थित एमआईजी 42 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1, ईडब्लूएस 56 एवं 57 एम.पी. नगर कोरबा एवं सीएसईबी काॅलोनी एस.एफ 1036 कोरबा मे चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया उनके द्वारा चोरी किए वैक्यूम क्लीनर को एक व्यक्ति को बेचना बताया जिस पर उसे तलब कर वेक्यूम क्लीनर को बरामद किया गया।

उनके द्वारा चोरी किए वाहनों को चकचकवा निवासी एक व्यक्ति को देना बताया जिस पर पुलिस द्वारा उसको तलब कर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा 01 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोटर सायकल को बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा कथित आरोपी के गैराज की जांच करने पर कुल 05 मोटर सायकल बरामद कर थाना कटघोरा मे 106 बीएनएसएस मे जप्त कर विधिवत् कार्यवाही की गयी।

घटनाक्रम मे आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं लोहे का औजार, 02 नग लेपटाॅप, चाॅदी का गिलास, पायल, सिक्का, चाबी छल्ला एवं 02 टाईटन कंपनी का हाथ घड़ी को जप्त किया गया। 02 कथित आरोपी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी पता तलाश की जा रही है मिलने पर कुछ अन्य चोरियों के खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Share this Article