NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस तीन प्रमुख मोर्चों एजुकेशन, इंफोर्समेंट और मिनी इंजीनियरिंग पर कार्य कर रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन मे यातायात एवं क्राइम प्रभारी रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में यातायात एवं कोरबा पुलिस द्वारा यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
- Advertisement -
एजुकेशन: सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण
स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर शिक्षित किया जा रहा है।
* बागों, पाली, करतला के बाद अब 27/01/2025 को थाना उरगा में “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
* पुलिस मित्रों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया गया।
* सड़क मित्रों एवं जागरूक नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सकें।
* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा से आए डॉ. अनुराग अग्रवाल द्वारा प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण सावधानियां बहुत ही प्रभावी तरीके से बताई गईं।
* उपस्थित लोगों को दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की सहायता करने के सही तरीकों की जानकारी दी गई।
@ यातायात पुलिस की प्राथमिकता जागरूकता बढ़ाना है:
* हमारी प्राथमिकता सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
* इसी उद्देश्य से बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों को समझाइश दी गई और नया हेलमेट खरीदकर उसकी रसीद दिखाने पर उन्हें छोड़ा गया।
* हमारा उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को आम जनता के व्यवहार का हिस्सा बनाना भी है।
* सड़क मित्रों को प्रशिक्षित कर सड़क सुरक्षा में सामुदायिक सहयोग बढ़ाया जा रहा है।
इंफोर्समेंट: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही
* जनवरी माह में अब तक कुल 206 ओवरस्पीड और 147 मामलों में 185 MV Act के तहत कार्यवाही की गई है।
* नो-पार्किंग उल्लंघन –
* जनवरी माह में अब तक कुल 274 नो-पार्किंग के मामलों में कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस कोरबा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी ट्रक या ट्रैलर चालक मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
* मोटर वाहन अधिनियम के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
* सड़क पर अन्य यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात पुलिस इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।
# मिनी इंजीनियरिंग: सड़क संरचना में सुधार के प्रयास
* सड़क पर दृश्यता बढ़ाने के लिए अंधे मोड़ों और खतरनाक स्थानों पर झाड़ियों को हटाया जा रहा है।
* रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए सड़क किनारे, बैरियर और संकेतक बोर्डों पर रेडियम पट्टीकरण किया जा रहा है।
* कोरबा जिले में कुल 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है, जिनमें से 9 ब्लैक स्पॉट NH-130 पर स्थित हैं (6 बागों थाना, 2 पाली थाना, 1 कटघोरा थाना क्षेत्र)। अन्य 12 ब्लैक स्पॉट उरगा (4), पसान (2), सिविल लाइन (3), कोतवाली (1), बालको (1) और दीपका (1) थाना क्षेत्रों में स्थित हैं। इन ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए सभी हितधारक विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि आवश्यक संरचनात्मक बदलाव कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
# यातायात पुलिस की अपील
* सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
* गति सीमा का पालन करें और हेलमेट/सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें।
* ब्लैक स्पॉट्स और अंधे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।
* मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन न चलाएं, यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरनाक हो सकता है।
* सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करें और आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें।
सड़क सुरक्षा माह के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम कोरबा जिले में आगे भी जारी रहेंगे ताकि कोरबा जिले की सड़कें अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाई जा सकें।

