NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और अगले पांच साल के लिए शहर सरकार की सत्ता किनके हाथों में होगी अब उसका फैसला जल्द होना है। इसी कड़ी में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।
- Advertisement -
इसी क्रम में पुराने कोरबा के वार्ड क्रमांक 11 में सामान्य सीट से अन्य वर्ग का प्रत्याशी क्यों ? इस पर विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा समर्थित परिवार से युवा समाजसेवी आशीष टमकोरिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उन्होंने कहा कि, सीतामणी वार्ड का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया और सीतामणी क्षेत्र को कोरबा के गौरव के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से वे चुनाव लड़ रहें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वॉर्ड चुनाव में सामान्य वर्ग की उपेक्षा वॉर्ड के समस्त जनता की अपेक्षा है इसलिए इसके विरोध में वे चुनाव लड़ रहे हैं। छोटे चुनाव में पार्टी की टिकट का ज्यादा महत्व नहीं है प्राथमिकता वार्ड के विकास की होनी चाहिए और वह इसके लिए प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे।

