महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और 67 पार्षद प्रत्याशियों ने जमा किया फॉर्म * भाजपा की नामांकन रैली में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलान्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

- Advertisement -

कोरबा अंचल के घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ना प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नगर विधायक सह वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा आप सभी के चेहरे में उत्साह और खुशी मुझे विधानसभा चुनाव की नामांकन रैली की याद दिला रही है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के साथ कोरबा शहर सरकार में भी आप सभी के आशीर्वाद के साथ हम फिर कमल खिलाने जा रहे हैं।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी मतदाताओं से संजू देवी राजपूत को वोट देकर प्रचंड वोटो से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा की अभी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, कोरबा शहर को फंड की किसी तरह की कमी नहीं होगी, लेकिन इस फंड का सदुपयोग करने और तेज गति से कार्य कराने के लिए जरूरी है कि नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बने।

हर वोट का मान, हर वर्ग का सम्मान, कोरबा शहर मेरा अभिमान : संजू देवी राजपूत

इस अवसर पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा की हर एक वोट का मांग, हर वर्ग का सम्मान और कोरबा शहर मेरा अभिमान है। जिस रफ्तार से भाजपा के तीन महापौर के कार्यकाल में कोरबा शहर आगे बढ़ा, उतने ही रफ़्तार से पिछले 10 साल में कांग्रेस की राज में शहर पिछड़ता चला गया। संजू देवी राजपूत ने कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं की आने वाले 5 साल में हर एक समस्या जड़ से खत्म करने और कोरबा को समृद्ध कोरबा बनाने के लिए कार्य करुँगी।

उक्त रैली में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन के साथ डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार , डॉ राजेश राठौर मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी , नरेन्द्र देवांगन , हितानन्द अग्रवाल  अन्य वरिष्ठ, दिग्गज, लोकप्रिय, जनप्रिय नेताओ के साथ अन्य उपस्थित रहे।

Share this Article