कांग्रेस प्रत्याशी विमल थवाईत ने छिपाई परिवार की जानकारी, भाजपा प्रत्याशी ने की FIR दर्ज करने की मांग…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में नामांकन भरने कब बाद प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश चालू हो गया है।एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगना शुरू हो गया है।  चुनावी दांव पेंच के खेल में कांग्रेस प्रत्याशी विमल कुमार थवाईत के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी नूतनसिंह ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत किया है।

- Advertisement -

आपने शिकायत में नूतनसिंह ठाकुर ने रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराया है कि विमल कुमार थवाईत ने अपने नामांकन पत्र में झूठा शपथपत्र पेश किया है। नामांकन पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने परिवार के सदस्य पत्नी और पुत्र की जानकारी को छिपाया। नूतनसिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग किया है।

Share this Article