चीतल के मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में मचा हडक़प ……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-कुसमुुुंडा मुख्य मार्ग पर बरमपुर से आगे डंपर पुल के पास आज सुबह एक चीतल के मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हडक़प मच गया। चीतल के मृत पड़े होने की जानकारी मिलते ही कटघोरा वन मंडल से वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृत चीतल को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद उसे ले जा कर जंगल में अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार आज सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने एक चीतल को मृत अवस्था मेें देखा और इसकी सूचना वन विभाग दी। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृत चीतल को पोस्टमार्टम व पंचनामा कराने के बाद उसे जंगल में ले जाकर अंतिम संस्कार किया बताया जाता है कि चीतल के शरीर में चोट के निशान है।

जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतह सडक़ को पार करते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। चीतल रिहायसी वाले इस इलाके में कैसे और कहा से पहुंचा यह फिलहाल पता नही चल सका है। माना जा रहा है कि वह जंगल से भटक कर यहां पहुंच गया होगा।

Share this Article