एसईसीएल सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कथित आरोपियों द्वारा दिया गया डकैती को अंजाम….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलान्तर्गत 21 जनवरी को प्रार्थी ड्यूटी के लिये सुबह 07.00 बजे 6-7 खदान गोडमा रजगामार गया, तो उसके सहयोगी कर्मचारी जो रात्रि ड्यूटी में सिक्युरिटी गार्ड तैनात थे। रात्रि 2.30 से 4.00 बजे के मध्य कुछ अज्ञात व्यक्ति 6-7 खदान में घुसकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुए खदान परिसर के केबल तार, सीसीटीवी डीवीआर/एनवीआर, तथा लैपटाप को लेकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल बाहर छोड़ भाग गए। इसकी जानकारी उप क्षेत्रीय प्रबंधक रजगामार को देते हुए रजगामार में शिकायत पर अप.क्र.- 65/2025 धारा-127(2), 331(4), 351(2), 310(2), 111(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल रवींद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक, अनुभागीय अधिकारी कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही करने हेतु चौकी प्रभारी रजगामार को निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं चौकी प्रभारी रजगामार के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी, विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कुछ संदेही के द्वारा चोरी करने एवं बेचने की सूचना मिलने पर उक्त लोगों को विवेचना टीम के द्वारा तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। मेमोरेएडम कथन के अनुसार मुताबिक जप्ती पत्रक के डेढ क्विंटल केबल वायर, 15 किलो तांबा वायर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप वाहन को जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा केवल तार को पिघला कर निवासी हरदी बाजार एवं निवासी बिलासपुर को बेचना बताएं, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा उन दोनों आरोपियों को तलब कर उनके कब्जे से केवल तार, तांबा एवं उसे गला कर 16 नग कांस्य की थाली को उनके कब्जे से बरामद किया गया। उनके द्वारा अपने टाटा नेक्सों कार में हरदीबाजार से कथित आरोपी से बोरियों में तांबा लेकर बिलासपुर अपने निवास लाया गया था। उक्त टाटा नेक्सों कार को उसके कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई, गिरफ्तार कथित आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share this Article