डॉक्टर्स डे के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 1 जुलाई को……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को डॉ. गुप्ता होम्योपैथिक चिकित्सालय कटघोरा में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में नए और पुराने मर्ज से जूझ रहे सभी मरीज अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक से निःशुल्क परामर्श और दवाएं प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस अवसर का लाभ उठाएं और परिचितों को भी जानकारी दें।

- Advertisement -

उक्त शिविर डॉ. गुप्ता होम्योपैथिक चिकित्सालय, कटघोरा में 1 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत सर्दी-खांसी और फ्लू, एलर्जी, पेट से संबंधित समस्याएं (एसिडिटी, कब्ज), त्वचा रोग (एक्जिमा, मुहांसे), जोड़ों का दर्द और गठिया, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं, बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आदि का उपचार किया जाएगा। पूर्व रजिस्ट्रेशन हेतु व्हाट्सएप या संदेश भेजने 99936-97234 का उपयोग कर सकते हैं।

Share this Article