NOW HINDUSTAN. Korba. जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने चक्का जाम किया। शहीद वीर नारायण चौक पर हुए इस चक्का जाम में बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ भाजपा पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
शहर में यातायात प्रभावित हुआ, बड़े वाहन रोके गए, प्रदर्शनकारियों ने दोनों ओर से सड़कों को जाम कर दिया, जिससे लंबी कतारों में गाड़ियाँ फँस गईं। छोटे वाहनों और दोपहिया को निकासी दी गई, लेकिन बड़े वाहनों को रोक दिया गया। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।
- Advertisement -
प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अजय गर्ग सहित अन्य पार्षद भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बिजली और पानी की समस्या का समाधान किया जाए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा।
करीब आधे घंटे तक चला चक्का जाम जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम रोहित सिंह, नायब तहसीलदार बिजली विभाग के डी एई जेई, नगर पालिका के सब इंजीनियर और नगर पंचायत के स्टाफ ने नागरिकों से वार्ता की। बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बिजली, पानी की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

