बागों पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला-एक पुलिसकर्मी लापता……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिला के कटघोरा तहसील अंतर्गत आने वाले बांगो थाना के बागों पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। ग्रामीणों के गुस्सा को देखकर वापस भाग रहे एक पुलिसकर्मी लापता बताया जा रहा हैं। पुलिस पर हमले की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार आबकारी टीम के साथ कथित आरोपित को पकड़ने गई बागों पुलिस की ग्रामीणों ने घेर कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के गुस्सा को देख पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, इसी बीच एक पुलिसकर्मी के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा हैं की तीन सिपाही आबकारी टीम के साथ वनांचल गांव गए थे। जिसमें एक सिपाही अनिल अभी भी गायब है। जबकि दो सिपाही किसी तरह वापस थाना पहुंचे है।

अब यह गौर करने की बात है कि आखिर गांव के लोग पुलिस जवानों पर हमला क्यों करने लगे हैं ऐसी क्या  परिस्थिति बन गई है कि उन्हें जवानों पर हमला करना पड़ रहा है यह जांच का विषय है कि ग्रामीण इतने उग्र क्यों होते जा रहे हैं इसके पीछे क्या कारण है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गांव के लोग सीधे-साधे होते हैं और किसी पर भी हमला करने से बचते हैं

Share this Article