
NOW HINDUSTAN. बालोद, कार्यालय आबकारी आयुक्त रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश में जिले में देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिन्दुओं पर शासन निर्देश के बिन्दु क्रमांक 22 (22.1) के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
शुष्क दिवस में जिले में संचालित समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता को 15 अगस्त 2025 को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।




