- Advertisement -
कोरबा, कटघोरा, जांजगीर चांपा, हरदीबाजार और बांकीमोंगरा सहित अन्य क्षेत्रों से 19 आरोपी गिरफ्तार
पड़ोसी की सूचना पर डकैतों ने बैगा को ग्रामीण के घर भेजकर जुटाई जानकारी

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा. बालकोनगर थाना क्षेत्र के गांव तराईडाद में ग्रामीण के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोरबा, कटघोरा, हरदीबाजार, बांकीमोंगरा और जांजगीर चांपा जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों डकैती से आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। डकैती में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार को भी बरामद किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी इस टीम 05 टीमों में कल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी थे एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम cctv चेक, सूचना संकालन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में डकैतों ने बताया है कि गांव तराईडांड में रहने वाले किसान शत्रुघ्न दास के घर पर सौम्या चौरसिया के करोड़ रुपए छिपे होने की जानकारी मिली थी। यह सूचना शत्रुघ्न के पड़ोस में रहने वाले साहेब दास और सुनील दास ने दी थी। यह भी बताया कि यह राशि घर के अलग- अलग हिस्सों में गड्ढ़ा खोदकर जमीन के भीतर छिपाई गई है। सूचना की सच्चाई का पता लगाने के के लिए डकैतों ने उस बैगा की मदद ली, जो शत्रुघ्न के घर पूजा पाठ करने लिए जाता था। बैगा को प्रलोभन देकर घर में छिपे हुए धान की जानकारी देने के लिए कहा।
अलग- अलग मौके पर चार बैगा भेजे गए। सभी ने शत्रुघ्न के घर करोड़ों रुपए छिपे होने की जानकारी दी । यह भी बताया कि घर में करीब 150 करोड़ रुपए छिपाए गए है। बैगा के इस भविष्यवाणी को सुनकर डकैतों ने डकैती की योजना बनाई। 11 नंवबर की रात करीब दो बजे डकैतों ने धावा बोला। मकान से लगी बाड़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया। एक एक कर परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया। उनसे मोबाइल फोन छीन लिया। परिवार के मुखिया शत्रुघ्न को पिस्टल जैसे हथियार और चाकू की नोंक पर धमकाया। धन की तलाश के लिए घर को चार जगह पर खोद दिया। गड़ा हुआ धन नहीं मिला तो डकैत शत्रुघ्न के मकान से डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने चांदी की जेवरात लूट कर भाग गए।
इस घटना को कथित तंत्र-मंत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बैगा ने ही डकैत गिरोह को बताया था कि ग्रामीण के घर खजाना छिपा हुआ है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
अपराध क्रमांक:- थाना बालको अपराध क्रमांक: 707/2025 धारा:- 310(2), 310(4), 61 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गईं गिरफ्तारी
01. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
02. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
03. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
04. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
05. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
06. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
07. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
08. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
09. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव) भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़ित के पड़ोसी पिता-पुत्र मामले के मास्टर माइंड
पुलिस ने घटना का मास्टर माइंड साहिब दास और उसके पुत्र सुनील दास को बताया है। दोनों पीड़ित परिवार के पड़ोसी हैं। इन्हें पता था कि शत्रुघ्न की पुत्री बबीता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्कालीन सचिव सौम्या चौरसिया के घर में रहकर पढ़ाई करती है। पिता पुत्र को आशंका थी कि सौम्या ने शत्रुघ्न के घर बबीता के जरिए धून छिपाया हुआ है। बबीता, सौम्या को बड़ी दीदी मानती है।
गिरफ्तारी से नाराज परिजनों ने किया हंगामा
इधर, डकैती के आरोप में परिजनों ने मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में हंगामा किया। परिवार ने आरोप है कि पुलिस झूठे केस में फंसा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पूर्व उनके परिवार के सदस्यों को थाना बुलाया गया। डकैतों के गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज में उनकी स्वास्थ्य जांच कराई। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झूठे केस में छिपाने का आरोप लगाया।