NOW HINDUSTAN. Korba. ई ऑटो चालक परिवार का पालन पोषण करने वाले 100 से अधिक चालकों के लिए अधिकते बढ़ गई है जिस कंपनी से चालकों ने ऑटो की खरीदी की अब कोरबा से कंपनी अपनी एजेंसी बंद करने की तैयारी चल रही है ऐसे में पहले से ही ई ऑटो की समय-समय पर सर्विसिंग को लेकर किसी तरह की खराबी आने पर उन्हें गाड़ी को सुधार करना मुश्किल हो जाएगा और गाड़ी खड़ी हो जाएगी। इसे लेकर ऑटो चालकों की चिंता बढ़ गई है उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या से अवगत कराया है।
जिला ऑटो संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिजेश सिंह ने बताया कि टीपी नगर में रॉयल मोटर मोंट्रा एजेंसी है यहां से अभी तक 100 से अधिक आटो चालकों ने मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो की ई ऑटो खरीदी है अब एजेंसी यहां से डीलरशिप और सर्विस सेंटर को बंद करने की तैयारी कर रही है।
एजेंसी व सर्विस सेंटर बंद होने से दिक्कतें बढ़ जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों में समय समय पर सर्विसिंग, बैटरी संबंधित जांच, तकनीकी खराबी, स्पेयर पार्ट्स वारंटी वारंटी से संबंधित कार्य के साथ ही मरम्मत की जरूरत होती है। अब यदि एजेंसी या सर्विस सेंटर बंद हो जाती है तो उन्हें गाड़ी में तकनीकी खराबी आने पर उन्हें दूसरे जिले तक दौड़ लगाना पड़ेगा। इससे चालकों का समय के साथ ही खर्चा भी होगा और परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
चालकों ने कहा कि जब उन्होंने गाड़ी खरीदी थी तब कंपनी एजेंसी ने सर्विस के साथ ही वारंटी गारंटी की सुविधा देने की भी बात की थी और भरोसा दिलाया था। लेकिन कंपनी अब अपना एजेंसी बंद कर रही है।
चालकों को गाड़ी में किसी तरह की समस्या होने पर बिलासपुर के सर्विस सेंटर में गाड़ी लाने को कहा जा रहा है। इसकी वजह से वे अब ठगा महसूस करने लगे हैं । इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ी संख्या में ऑटो चालक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।
**वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की*
ई ऑटो चालकों ने जिला प्रशासन को कंपनी से चर्चा कर कोरबा में वैकल्पिक व्यवस्था के साथ गाड़ियों की सर्विस को लेकर कोरबा में ही सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि गाड़ियों में किसी तरह की खराबी आने पर उन्हें बिलासपुर या फिर किसी दूसरे जिले तक चक्कर नहीं काटना पड़े।
एजेंसी बंद कर रहे हैं लेकिन, किस्त के लिए बना रहे हैं दबाव*
ऑटो चालकों ने बताया कि गाड़ी खरीदने वाले चालकों में अधिकांश चालक ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं एक मुक्त राशि देकर गाड़ी नहीं कर सकते। कंपनी ने इसके लिए किस्तों में राशि जमा करने के लिए ऑटो की खरीदी की सुविधा दी थी। अब कंपनी अपना एजेंसी बंद कर रही है । लेकिन ई आटो वालों से किस्त की राशि समय पर मांग रही है इस बीच गाड़ी में खराबी आने पर भी एक क़िस्त के भुगतान के लिए कहा जा रहा है इसे लेकर चालकों ने नाराजगी है।

