बांकीमोंगरा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 103 लोगों ने किया रक्तदान….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा-पश्चिम में उड़ान हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप बांकी मोंगरा और बिलासा ब्लड बैंक कोरबा के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में रक्तदान के आलावा निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण भी किया गया इस शिविर में 103 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया और सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात फर्स्ट एड कीट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त आयोजन में डाक्टर जयपाल, सिटी अस्पताल के अलावा उड़ान हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्य पंकज सोनी, विकास गुप्ता, विकास अग्रवाल, मनीष सोनी, अभिनव गुप्ता, कीर्ति शर्मा, संगीत अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल आदि का सक्रिय योगदान रहा।

- Advertisement -

Share this Article