दीपका खदान के भीतर पलटा ट्रक-चालक की हुई मौत…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना के भीतर हुए हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। कांटा नंबर पांच के पास एक ट्रेलर तालाब में पलट गया, जिससे उसका चालक प्रेम मरावी की मृत्यु हो गई।
लोगों ने ट्रक को पलटा हुआ देखा तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

- Advertisement -

Share this Article