ग्राम केसला बन सकता है नया अध्यात्मिक पर्यटन स्थल, श्रीकृष्ण की 35 फीट ऊंची मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN देश के साथ साथ अब कोरबा भी भक्तों लिए आस्था का केंद्र बनने जा रज है । शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए नया अध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में बालाजी गौ सेवा आश्रम, केसला विकसित हो सकता है।
यहाँ श्रीकृष्ण की 35 फिट ऊंची मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास से ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु सहित दूर-दराज से भी भक्तगण पहुंचे।
बताया जा रहा हैं की ग्राम केसला में बहुत मनोरम स्थल के साथ ही जंगल के अंदर गौशाला की भी व्यवस्था है। मूर्ति का निर्माण विगत एक वर्ष से प्रारम्भ था, जिसमे भक्तजनो के सहयोग से कार्य संपन्न हुआ।

- Advertisement -

Share this Article