प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की परिकल्पनाओं से देश और राज्य को जोड़ा : सुनीता पाटले….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में छत्तीसगढ़ में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री जुड़े। उन्होंने बटन दबाकर राज्य के 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले भाजपा अजा मोर्चा ने बताया कि प्रदेश सहित देश को विकसित भारत की परिकल्पनाओं से जोड़ते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दी है। मैं जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रगट करती हूँ। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। जांजगीर लोकसभा की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किया है। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। सुनीता ने कहा कि प्रदेश में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक में मोदी की गारंटी में शामिल 18 लाख आवासहीन, गरीब परिवारों के लिए नि:शुल्क आवास की स्वीकृति दी गई। इसके बाद राज्य के 13 लाख किसानों को धान के बाकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में डाले गए। उन्होंने आगे बताया कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की व्यवस्था के साथ धान खरीदी की गई। किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया। 3100 रूपए प्रतिक्विंटल अंतर की राशि भी किसानों को एक मुश्त दिया जाएगा।

0 छग महिला सशक्तिकरण में आगे : पाटले
सुनीता पाटले प्रदेश मंत्री ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूर को हर साल 10 हजार रूपए देने का प्रावधान भी शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना की शुरूआत हो गई है। राज्य के 75 लाख महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। शीघ्र ही इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण भी किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article