वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा महिला शिखर सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा प्रदेश व महिला अध्यक्ष श्रीमती नमिता शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को शाम 4 बजे से होटल एमराल्ड, चंगोराभाठा, रायपुर में संपन्न हुई.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने महिला शिखर सम्मान के विषय में बताया की प्रतिवर्ष अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की विप्र महिलाओं को मंच प्रदान करने हेतु वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा रविवार, दिनाँक 10 मार्च 2024 को वृंदावन हॉल, सिविल लाईन्स, रायपुर में दोपहर 3 बजे से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से विभिन्न विधाओं में ख्यातिलब्ध विप्र शक्ति का महिला शिखर सम्मान कार्यक्रम रखा गया है. इस सम्मान हेतु चयनित विप्र महिलाओं को शाल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
महिला अध्यक्ष श्रीमती नमिता शर्मा ने बताया कि महिला शिखर सम्मान हेतु योग्य इच्छुक महिलाओं की जानकारी दिनाँक 1 मार्च, 2024 तक व्हाट्सएप के माध्यम से मंगाई गयी है, प्राप्त प्रविष्टियों में से चयन समिति द्वारा नाम चयनित कर संबंधित को सूचना दी जाएगी.


प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश रिझारिया के प्रस्ताव पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रीमती प्रीति दास मिश्रा को महिला शिखर सम्मान कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत कर कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गयी.
इस बैठक के आयोजक त्रिभुवन नाथ तिवारी एवं वीणा ठाकुर थे जिनके द्वारा अंत में आभार प्रदर्शन किया गया.
बैठक में प्रमुख रूप से सुनील ओझा, गिरजा शंकर दीक्षित अभिषेक त्रिपाठी, राम तिवारी, राजेश दीक्षित, अर्चना तिवारी, राकेश तिवारी, वसुधा तिवारी, सुदर्शन दीक्षित, अनीता राव, गीतिका झा, नरहरि होता, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, सुनीता शर्मा, रीता तिवारी आदि उपस्थित थे.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article