विराट धनुयात्रा एवं माघी मेला का आयोजन,सजा कंस दरबार महाराज कंस के सेनापति द्वारा अतिथियों को गमछा पहना कर किया अभिनंदन…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा/सरायपाली- सिंघनपुर में आयोजित विराट धनुयात्रा एवं मेले का आयोजन सवरा समाज एवं ग्राम वासीओ द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाराज कंस के दरबार में मुख्यअतिथि के रूप में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल उपस्थित हुए, महाराज कंस द्वारा भगवान शिव की पूजा आराधना कर दरबार आरंभ किया गया ,महाराज कंस के सेनापति द्वारा समस्त अतिथियों को श्री गमछा पहना कर अभिवादन किया गया ,एवं महाराज कंस द्वारा संगम सेवा समिति के सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान स्वरूप मोमेंटो संस्थापक प्रखर अग्रवाल को भेंट किया गया ,आर्केस्ट्रा टिम द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने आयोजन समिति एवं सिंघनपुर ग्राम वासीयो का आभार जताया कि उन्हें इस भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया , एवं महाराज कंस के दरबार में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया कार्यक्रम में समिति के सदस्य तुषार सेन,आयुष साहू,प्रखर शर्मा ,तरुण गड़तिया सम्मिलित हुए।

- Advertisement -

Share this Article