भूसा बोरियों के निचे छिपा कर अवैध 145 किलो गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार , मामला सिंघोडा थाने क्षेत्र का…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा/सरायपाली- सिंघोड़ा पुलिस के सजगता व सक्रियता के साथ ही मजबूत सूचना तंत्र का लाभ सिंघोड़ा पुलिस को लगातार मिल रहा है । आये दिन लगातार गस्त के चलते अवैध गांजा परिवहन करते कोई न कोई आरोपी तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं व भारी तादाद में गांजा भी जप्त किया जा रहा है । इसी तारतम्य में आज फिर 145 किलो गांजा महाराष्ट्र पासिंग वाहन से जप्त किया गया ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस संबंध में सिंघोड़ा टी आई अमित शुक्ला ने जानकारी देते हुवे बताया कि महासमुंद पुलिस द्वारा जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश के तहत थाना सिंघोडा द्वारा आज दिनांक 26/02/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों को चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 को रोका गया.

वाहन मे सवार एक व्यक्ति से पुछताछ करने पर वह गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर ट्रक वाहन के पीछे डाला में भुसा बोरियो के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को बरगढ के पहले उडिसा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाने की जानकारी दी गई। नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 29 साल निवासी 02 नंबर नाका कामटी रोड मनीनगर मांडवा थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र निवासी होना बताया ।

जांच के दौरान वाहन मे कुल 145 किलो मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियो से 145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। प्रकरण को जांच में लिया गया है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article