NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा में सालो से लंबित करोड़ों के मजदूरी भुगतान का आरोप लगा मजदूर कटघोरा वनमंडल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए हैं। मजदूरों के साथ भाजपा नेता भी धरने पर बैठ गए हैं।
बताया जा रहा है कि मजदूरों को कार्य के एवज में भुगतान न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चली है। जिसके कारण भाजपाइयों को भी सामने आना पड़ा है। डीएफओ की सदबुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ भी प्रदर्शनकारियों द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए डीएफओ और तहसीलदार चर्चा करने पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी और प्रदर्शन जारी है।
- Advertisement -

