पावर हाऊस रोड कोरबा से धूमधाम से निकाली जाएगी भोले बाबा की बारात

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। श्री श्री शिव परिवार द्वारा नौवें वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोले बाबा की बारात एवं शिव-पार्वती विवाह कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को काली मंदिर परिसर, दुरपा रोड कोरबा में किया जाएगा।
8 मार्च को दोपहर 1 बजे शिव मंदिर, पावर हाऊस रोड कोरबा से भोले बाबा की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात में ब्रम्हा, विष्णु सहित देवगण और शिव के गण भी शामिल होंगे। बारात नगर भ्रमण करते हुए मां मनोकामना दुर्गा मंदिर अग्रोहा मार्ग एवं राम मंदिर पुराना बस स्टैण्ड पहुंचेगी जहां देव पूजन होगा। इसके पश्चात श्री श्री मां काली मंदिर परिसर दुरपा रोड में माता पार्वती के संग भोले बाबा का प्रतीकात्मक विवाह पूरे वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार के मध्य संपन्न कराया जाएगा।
इसके दूसरे दिन 9 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दुरपा रोड में भंडारा होगा जिसमें नगरजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम 6 बजे से भव्य जागरण का आयोजन मां काली मंदिर परिसर, दुरपा रोड में आयोजित होगा जिसमें विशेष आकर्षण दिल्ली, मथुरा, मेरठ से आये कलाकारों का लोकनृत्य, झांकियां एवं स्थानीय जागरण कलाकारों की प्रस्तुति रहेगी। श्री शिव परिवार द्वारा नगर के श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे सभी कार्यक्रम में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य लाभ प्राप्त करें व आयोजन को सफल बनावें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article