नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा/सरायपाली  बचपन से ही समाज सुधार एवं समाज सेवा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य एवं लक्ष्य मानकर बरडीह निवासी दुखनाशन प्रधान(संस्थापक-गांधी आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह) द्वारा किया जा रहा है अनेक कार्य |राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने एवं पूर्णतः नशामुक्त समाज निर्माण हेतु कृत संकल्पित दुखनाशन प्रधान द्वारा 18 वर्ष की अल्पायु में गांधी आदर्शवादी सेवा समिति का गठन कर विगत 25वर्षाें से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन अवसर पर नशामुक्ति का विशाल कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाता हैं |तथा नशामुक्ति हेतु लोगों प्रेरित किया जा रहा है| जिसके कारण कई लोग शराब पीना छोड़कर आपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं| प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं नशामुक्ति कार्यक्रम को निरंतर चालू रखने के लिए , दुखनाशन प्रधान द्वारा लगातार 20 वर्षों तक सरायपाली के एक दुकान में काम कर अपने पगार की पैसे से क्रार्यक्रम संचालित किया जा रहा है |

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पूर्ण शराबबंदी महाअभियान रथ के माध्यम 15 मई से 4 जून 2015 को 21 दिनों तक सरायपाली बसना के लगभग 300 ग्रामों में रैली द्वारा पूर्ण शराबबंदी हेतु लोगों को जागरूक किया गया था |जिसका समापन तत्कालिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली स्वाति श्रीवास्तव के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत गिधली में किया गया था | जिसको लोगों का भरपूर समर्थन मिला था |
समाज सेवा का मिसाल पेश करते हुए अपनी कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर बच्चों की भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला मुंडपहार विकासखंड सरायपाली में शिक्षकों की कमी के कारण वर्ष 2001 से वर्ष 2004 तक निशुल्क वैकल्पिक शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य किया गया था ,जिसका आज भी उपस्थिति रजिस्टर में दुखनाशन प्रधान का नाम संधारण है | दुखनासन प्रधान द्वारा गठित गांधी आदर्शवादी सेवा समिति को नशामुक्ति क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा तत्कालीन गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू के हाथों सम्मान पत्र प्रदान किया जा चुका है |
ग्राम पंचायत बरडीह द्वारा सन 2020 में सड़क के दोनों और नारियल,अशोक, एवं बॉटल पाम के सुंदर पौधों का वृक्षारोपण, तथा खाली पड़े जगहों पर छोटे-छोटे बगीचों का निर्माण किया गया हैं | जिसका दुखनाशन प्रधान द्वारा उनके संरक्षण का कार्य गर्मी के दिनों में पानी देना तथा छोटे-छोटे बगीचों की साफ-सफाई उनके जिम्मेदारी पूर्वक किया जा रहा है |

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article