भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर संजय शर्मा की ताजपोशी से समर्थकों में हर्ष….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा/सरायपाली:- भाजपा ने अपनी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने जीवन शुरू करने वाले जमीन से जुड़े संजय शर्मा को सर्व सम्मति से पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना है।भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिलाध्यक्ष का पद एक बार फिर से सरायपाली बसना क्षेत्र को मिलने से क्षेत्र का राजनीतिक वर्चस्व जिले में बड़ा है। सवर्ण ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा ने सवर्ण समाज को साधने की कोशिश की है। एक सामान्य कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने वाले संजय शर्मा का जन्म 1967 में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र से की। 1992 को लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनकर कार सेवा में सरायपाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व गुण को देखते हुए उन्हें 1992 को पहली बार उन्हें भाजयुमो सरायपाली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सरायपाली भाजपा मंडल महामंत्री उसके बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनका पद और कद दोनों बढ़ता ही गया और जिला महासमुन्द उपाध्यक्ष फिर महामंत्री बनाया गया। नगर पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव संचालन में बड़ी भूमिका निभाने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय शर्मा युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं, उनके अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के साथ पुरे जिले को मिलेगा और दोगुना उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस बार 400 पार का नारा के साथ दुगुना उत्साह के साथ काम करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

*प्रदेश नेतृत्व के प्रति व्यक्त की आभार*

युवाओं के आइडल भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय संजय शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डॉ संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा, डॉ रमाकांत बाजपाई सहित वरिष्ठ भाजपाजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article